बहुला ग्राम पंचायत प्रधान विरबहादुर सिंह और अंचल अध्यक्ष उत्तम मिर्धा का किया सम्मानित

पांडवेश्वर–: पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के बहुला अंचल के बहुला ग्राम पंचायत में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस का बेहतर परिणाम के बाद, बहुला अंचल के लोगों ने बहुला ग्राम पंचायत प्रधान विरबहादुर सिंह और बहुला अंचल अध्यक्ष उत्तम मिर्धा को बहुला ग्राम पंचायत कार्यालय में बधाई दिया, दोनों को फूल माला पहनाया और अबीर गुलाम लगाकर उत्साह मनाया,
इस अवसर पर बीरबाहादुर सिंह ने कहा बहुला का जनता ने जिस तरह से तृणमूल कांग्रेस को दोनों हांथों से आशिर्वाद दिया है।मैं बहुला के लोगों को धन्यवाद देता हूं, और बहुला के लोगों को यह आश्वासन देता हूं की, बहुला में जितना भी विकास का काम हुआ उससे भी ज्यादा काम करेगें,मैं बहुला के लोगों का साथ हमेशा खडा हूं,हर सुख-दुख में,
उत्तम मिर्धा ने कहा बहुला अंचल का परिणाम बहुत ही अच्छा रहा यहां के लोगों ने बहुत स्पोट किया है।जिसका नतिजा भी हमलोगों को मिला है।मैं सभी को बधाई और धन्यवाद देता हूं, पांच साल सेवा करने का अवसर देने के लिए।
इस अवसर पर डाक्टर बिपिन सिंह, दुलाल तुरी,राजकुमार पाल,धीरज साव,उमेश सिंह ,रंजित सिंह और रंजीत ठाकुर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *