
रानीगंज:अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की तरफ से गौशाला में अन्नपूर्णा सेवा दी गई जिसके अंतर्गत सभी ग्वालो तथा गौशाला में रहने वाले सभी लोगों को पूरी सब्जी तथा मीठा खिलाया गया। संस्था की अध्यक्ष आशा टोडानी ने कहा किअन्न सेवा के जैसी कोई सेवा नहीं है। किसी भूखे को भोजन कराने से उसकी आत्मा तृप्त होती है और वह दिल से दुआ देता है। मौके पर ,सचिव सुमन झुनझुनवाला,रेखा सराफ, भामा सराफ,बबीता अग्रवाल,निर्मला लॉयलका सहित कई सदस्य उपस्थित थी। रानीगंज गौशाला के पदाधिकारी ललित खेतान ने कहा कि गौ माताओं की सेवा विभिन्न सामाजिक संस्था के लोग भी करते आ रहे हैं एवं रानीगंज का गौशाला पूरे भारत में प्रसिद्ध है गौशाला में कार्य करने वाले ग्वाल भाइयों की भूमिका भी अभूतपूर्व रहती है गौ माताओं की सेवा में उनका अहम योगदान है मारवाड़ी महिलाओं ने गौशाला के सभी कर्मचारियों को प्रोत्साहित करके उन्हें गौरवान्वित किया है।
