चिनप कार्यालय में स्वछ्छता सर्वेक्षण को लेकर बैठक

 

चिरकुंडा।चिरकुंडा नगर परिषद कार्यालय के सभागार में स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 को लेकर एक बैठक सिटी मैनेजर मुकेश निरंजन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के तहत केन्द्र सरकार की नियमावली पर चर्चा की गई।बैठक मे नगर परिषद के सभी सुपरवाइजर व सफाई कर्मी शामिल हुए।सिटी मैनेजर ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह सर्वेक्षण की जा रही है इस बार सिटीजन फीडबैक लेना है कि जो नगर परिषद या निकाय मे सिटीजन ओपिनियन के तहत रैकिंग का चुनाव होगा और प्रथम स्थान पाने वाले को राष्ट्रपति के हाथो सम्मानित किया जाएगा। सिटीजन फीडबैक को लेकर सरकार द्वारा लिंक जारी किया गया है तथा क्युआर कोड जारी किया गया है जिसके माध्यम से आनलाईन फीडबैक लिया जाना है।बैठक में सुपरवाइजर अमर दास,चिनमय बनर्जी,अनिल साव,अनुप कुमार,ओंकार श्रीवास्तव,बैजू साव,सीआरपी राधा देवी,टिंपा मंडल,सरिता देवी,लेखापाल सब्बा परवीण आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *