कोलकाता, 10 जुलाई । पश्चिम बंगाल में गत शनिवार को हुए पंचायत चुनाव मतदान को केंद्र पर भारी हिंसा, तोड़फोड़, बैलट पेपर लूट, आगजनी और गोलीबारी की घटनाओं के बाद चुनाव आयोग ने 696 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराने की घोषणा की थी। उसी के मुताबिक आज सोमवार को सुबह से ही उन क्षेत्रों में वोटिंग शुरू हो गई है। इसके साथ हीं सुबह से ही जगह-जगह से हिंसा की खबरें भी सामने आ रही हैं। दिनहटा में कांग्रेस उम्मीदवार के घर को लक्ष्य कर फायरिंग की गई जिसकी वजह से वह फूट-फूट कर रो पड़ीं।
मुर्शिदाबाद के 175 बूथों पर दोबारा मतदान हो रहा है। नवग्राम, समशेरगंज, डोमकल, लालगोला, हरिहरपारा नए मतदान वाले दिन जमकर हिंसा हुई थी। मुर्शिदाबाद की 10 सीटों पर दोबारा चुनाव हो रहे हैं। मालदा के 109 बूथ, नदिया के 89 बूथों पर दोबारा चुनाव हो रहे हैं। कूचबिहार में 53 बूथ, दिनहाटा के दो ब्लॉक में 19 बूथ, तूफानगंज में पांच बूथों पर दोबारा चुनाव हो रहे हैं। हल्दीबाड़ी, सीताई, माथाभांगा, कूचबिहार के दो ब्लॉकों के कई बूथों पर दोबारा चुनाव। उत्तर दिनाजपुर में 42 बूथों पर, उत्तर 24 परगना के 46 बूथों पर, दक्षिण 24 परगना के 36 बूथों पर दोबारा चुनाव हो रहे हैं। बासंती के फुलमालंच प्राथमिक विद्यालय के दो बूथों,
पूर्वी मेदिनीपुर में 31 बूथ, हुगली में 29 बूथ, दक्षिण दिनाजपुर में 18, बीरभूम, जलपाईगुड़ी में 14-14 बूथों पर दोबारा मतदान सोमवार सुबह 7:00 बजे से ही शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही जगह-जगह से हिंसा और तनाव की खबरें आ रही हैं।
