सावन की पहली सोमवारी पर हुआ कार्यक्रम

 

आसनसोल:आज इस वर्ष का सावन का पहला सोमवार है, सावन के पर्व से लोगों की बहुत आस्था जुड़ी होती है। शताक्षी महिला मंडल पांडेश्वर शाखा ने सावन को देखते हुए आज 30 जरूरतमंद महिलाओं में सावन की सामग्री और जरूरत की सामग्री का वितरण किया महिलाओं को अलता सिंदूर बिंदी साड़ी गमछा खाने का बर्तन जैसे थाली गिलास चम्मच दो कटोरी बारिश से बचने के लिए छाता चप्पल खाने के लिए मूरी का पैकेट, बिस्किट का पैकेट ,सोयाबीन ,सत्तू ,मिठाई के पैकेट, आदि का वितरण किया यह कार्यक्रम शताक्षी महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पिता पंडा जी और उपाध्याय जी के मार्गदर्शन में किया गया श्रीमती पुष्पिता पंडा जी का कहना है कि हर महिला को सावन के समय किसी चीज की कमी महसूस ना हो इसकी एक छोटी सी कोशिश हम लोगों ने की है पांडेश्वर शाखा की अध्यक्ष श्रीमती संजुक्ता नायक इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थी।
उन्होंने बताया के शताक्षी महिला मंडल सेवा के लिए तत्पर रहती है आज का दिन जो दिन था सावन का पहला सोमवार था और हम लोगों को कुछ ऐसा करना था जिससे महिलाओं को खुशी मिले सामान के वितरण के बाद महिलाओ के चेहरे में ख़ुशी की झलक देखी गई थी इसलिए यह कार्यक्रम किया गया शताक्षी महिला मंडल हर पूजा त्यौहार में जरूरतमंदों के साथ खड़े रहने की कोशिश करती है और लोगों की सेवा करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?