मजदूर की मौत पर बवाल

 

आसनसोल : आसनसोल साउथ थाना क्षेत्र के डामरा में एक मजदूर की मौत पर आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। आक्रोशित लोगों ने शव के साथ प्रदर्शन किया। डामरा अंचल के तृणमूल पार्षद कार्यालय में तोड़फोड़ कर दी। डामरा में एक स्कूल का कार्य किया जा रहा था, अचानक भवन का छत ढह गया। इसमें मजदूर के दबने से मौत हो गई। जिसके बाद लोग भड़क गये। लोगों ने पहले पार्षद कार्यालय में जाकर हंगामा मचाया और तोड़फोड़ की। इसके बाद टीएमसी कार्यालय के पास शव को रखकर प्रदर्शन किया।समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी था। थाना प्रभारी कौशिक कुंडू भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। मुआवजे को लेकर बातचीत की जा रही है। ठेकेदार भी स्थानीय बताया जाता है। वहीं मृतक भी स्थानीय था। यहां ईसीएल के आवास में एक स्कूल का संचालन होता है। मजदूर उसी में कार्य कर रहा था। तभी उस भवन की छत गिरने से हादसा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *