मध्य विद्यालय एगयााकुुंड में 59 छात्र- छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं अंक पत्र देकर विदाई दिया गया

चिरकुंडा। कुमारधुबी मध्य विद्यालय एगयारकुुंड में आज शनिवार को स्कूल के प्रधानाध्यापक कक्षा आठ के छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं अंक पत्र देकर विदाई दिया गया। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार झा ने कहा कि विद्यार्थी विद्यालय की अमूल्य संपत्ति होती है, उनके बिना विद्यालय और शिक्षकों का कोई अस्तित्व नहीं है उन्होंने यह भी कहा कि मुझे आप सभी पर गर्व है आप सभी ने सदैव अपने कठोर परिश्रम कर इस विद्यालय एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है और मुझे उम्मीद है कि आगे भी आप लोग इसी तरह आगे बढ़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आगे आपको बहुत असफलताएं देखने को मिलेगी लेकिन आप सभी को इस कठिनाइयों का सामना कुशलतापूर्वक करना होगा।
वही झारखंड अधिविध परिषद रांची द्वारा आयोजित कक्षा अष्टम परीक्षा वर्ष 2023 में नामांकित 59 छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए।उन सभी छात्र छात्राओं को प्रधानाध्यापक के द्वारा प्रमोट किया गया। उसी के तत्वधान में विद्यालय स्थानांतरण प्रमाण पत्र एवं अंक पत्रक वितरित किया गया। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार झा, सहायक शिक्षक विधान मंडल, कुमारी सोना दास, पंपी खान सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *