राजद ने 11 सूत्री मांग पत्र पर गंभीरता पूर्वक काम नही करने पर चिरकुंडा नगर परिषद कार्यालय को तालाबंदी की चेतावनी दी

 

चिरकुंडा। चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र में विभिन्न समस्याओं को लेकर राजद का एक प्रतिनिधि मंडल शनिवार को राजद नेत्री सुनीता सिंह के नेतृत्व में नगर परिषद कार्यालय में सिटी मैनेजर मुकेश निरंजन को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा। राजद नेत्री सुनीता सिंह ने कहा कि गत दिनो नगर परिषद चिरकुंडा कार्यालय में क्षेत्र की समस्या को लेकर 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया था जिसमें कार्यालय में बैठे अधिकारी द्वारा जल्द कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया गया था
लेकिन उन मांग पत्र पर अब तक कोई काम नहीं हुआ है जिसको लेकर पुनः चेतावनी मांग पत्र दिया गया है अगर जल्द ही इन मांगो पर काम नहीं हुआ तो राजद के बैनर तले राजद के युवा जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा की मौजूदगी में चिरकुंडा नगर परिषद कार्यालय को तालाबंदी कर मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ उन्होंने कहा कि चिरकुंडा शहीद चौक एवं नगर परिषद के समक्ष बने फाउंटेन को दुरुस्त करना, क्षेत्र में साफ-सफाई व फागिंग मशीन को नियमित रूप से चलाना,क्षेत्र में सीसीटीवी लगाना, 7 मॉडल शौचालय मरम्मत कर सुचारू रूप से चालू करना एवं जगह-जगह लाइट लगाने का मांग रखा गया था साथ ही आने वाले मानसून को देखते हुए नाली और झिलिया नदी के सफाई के बातों को रखा गया था। इन सब मांगो पर नगर परिषद चिरकुंडा द्वारा कोई काम नही किया गया है। मौके पर राजद युवा जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा(बिट्टू),मो सोनू खान, नवाब सिद्धकी,लाल बाबू यादव, उपेंद्र यादव,हरेराम यादव,मो जॉनी खान,मो मेहराब खान, विक्रांत मिश्रा,अजीत सिंह, सुनील रजक, दीपक सिंह,संतोष अग्रवाल,विक्की साव,कृति नारायण अग्रवाल, कुमार फाल्गुनी महतो आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *