रानीगंज। पश्चिम बर्दवान डिस्टिक बैडमिंटन एसोसिएशन के सहयोग से रानीगंज स्पोर्ट्स असेंबली की तरफ से संस्था के ऑडिटोरियम हॉल में डिस्टिक बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन हुआ जिसका उद्घाटन पश्चिम बर्दवान डिस्टिक बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं दुर्गापुर के पूर्व विधायक अपूर्व मुखर्जी ने फीता काटकर किया उन्होंने कहा कि कोयलांचल की सुप्रसिद्ध स्पोर्ट्स असेंबली संस्था बच्चों एवं युवाओं को विभिन्न खेलकूद के प्रति जागरूक करने एवं खेलकूद से बच्चों का कैरियर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न तरह के खेलों का आयोजन निरंतर करती है संस्था में खेलकूद के सभी आयाम अत्याधुनिक वातानुकूलित इंडोर गेम्स उपलब्ध है कोच की भी व्यवस्था है प्रशिक्षक बच्चों को विभिन्न खेलकूद के प्रति महारत हासिल करवा रहे हैं डिस्टिक बैडमिंटन टूर्नामेंट में दूर से दूर से बच्चे प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आए हैं उनके साथ उनके अभिभावक भी यहां मौजूद है सभी को उन्होंने शुभकामनाएं दी। संस्था के प्रमुख पदाधिकारी सतीश खेमका ने कहा कि दो दिवसीय इस टूर्नामेंट में विभिन्न स्थानों से खिलाड़ी आए हैं रविवार की देर शाम को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद कि सभी व्यवस्था इस संस्था में है जो बच्चे जिस खेल में रुचि रखते हैं सभी बच्चों के लिए उनके अनुसार ही इस संस्था द्वारा व्यवस्था की गई है बच्चों को कोचिंग भी दी जाती है। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष कमलनयन झुनझुनवाला ने कहा कि शिल्पांचल का सबसे बड़ा क्लब रानीगंज स्पोर्ट्स असेंबली के नाम से जाना जाता है जहां मनोरंजन के सभी साधन मौजूद है महानगरों के तर्ज पर बड़े-बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है लोगों को विभिन्न कार्यक्रमों का आनंद लेने के लिए महानगर जाने की जरूरत नहीं इसके अलावा खेलकूद के जिला एवं राष्ट्र स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन निरंतर होता रहता है हम लोगों का प्रयास है कि और भी विकास का काम किया जाए। संस्था के पदाधिकारी एवं बैडमिंटन के राष्ट्र स्तर के खिलाड़ी अनूप गुप्ता ने कहा कि बैडमिंटन खेल के लिए हमारी संस्था का नाम पूरे भारत में प्रसिद्ध है क्योंकि भारत स्तर की कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है। सचिव मनोज शर्मा, स्पोर्ट्स चेयरमैन जयप्रकाश मुरारका एवं किशन दारूका, वरिष्ठ सदस्य गोपाल खेड़िया,अनीश पोद्दार, विवेक चौधरी, रवि क्याल, विकास लोहिया, के मोदी कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दे रहे हैं।
