श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानभक्ति महायज्ञ के समापन के बाद 5 हजार जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी, फल और दक्षिणा दिया गया दान

आसनसोल। श्री श्याम सुंदर दास जी महाराज के संरक्षण में आसनसोल के सेनरेले स्थित कन्यापुर उच्च विद्यालय के समक्ष मैदान में सप्तहव्यापी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानभक्ति महायज्ञ ननी गोपाल मंडल, शांतारानी मंडल, जयदेव मंडल, सुकदेव मंडल, बुद्धदेव मंडल सहित पूरा मंडल परिवार की ओर से आयोजित किया गया था। बुधवार की रात श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानभक्ति महायज्ञ का समापन हुआ। वहीं गुरुवार भागवत कथा स्थल पर पूजा अर्चना कर हवन और पूर्णाहुति के साथ पूरा कार्यक्रम का समापन हुआ। उसके उपरांत जयदेव मंडल के नेतृत्व में 200 से 250 गांव के लगभग 5 हजार जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी, फल और दक्षिणा दान दिया गया। ज्ञात हो कि कथा वाचक अनिरुद्ध आचार्य जी महाराज भागवत कथा का पाठ किया। बुधवार उसका समापन हुआ।

गुरुवार सुबह विधिवत तरीके से पूर्णाहुति दी गई। इस मौके पर यहां विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। हवन यज्ञ आदि हुए और विधि विधान के साथ इस पूरे धार्मिक अनुष्ठान को पूर्णाहुति दी गई।प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्त अनिरुद्ध आचार्य जी महाराज के मुखारविंद से श्रीमद्भागवतम् पाठ का श्रवण करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?