कालियागंज में पुलिस की बर्बरता के खिलाफ बहुला में भाजपा की पथ सभा

 

पांडवेश्वर –: कालियागंज में युवती की हत्या के बाद पुलिस द्वारा अमानवीय तरीके से युवती का शव सड़क पर घसीटकर ले जाने एवं बीजेपी नेता की हत्या के खिलाफ पांडवेश्वर विधानसभा के भाजपा मंडल दो की ओर से बहुला बाजार स्थित यूको बैंक के करीब गुरुवार की संध्या पुलिस प्रशासन एवं राज्य सरकार के विरोध में पथ सभा किया गया। यहां बड़ी संख्या में बीजेपी नेता- कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यहां उपस्थित बीजेपी मंडल दो अध्यक्ष पार्थो पाल ने कहा कालियागंज घटना को लेकर बीजेपी ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ कालियागंज में विरोध रैली निकाली थी। जिस कारण वहां के बीजेपी उपाध्यक्ष की बुधवार की रात हत्या कर दी गई। यहां बंगाल की पुलिस कानून व्यवस्था सुधारने में विफल है। पुलिस अपने कार्यभार से ज्यादा टीएमसी नेताओं को लाभ पहुंचाने में व्यस्त है। थाना प्रभारी टीएमसी प्रखंड अध्यक्ष एवं फांडी प्रभारी अंचल अध्यक्ष की भूमिका निभा रही है। अब पुलिस को पुलिस की जगह टीएमसी कार्यकर्ता बोलना सही होगा। घटना के खिलाफ जल्द ही भाजपा थाना घेराव करेगी। यहां भाजपा मंडल दो सचिव बेनुधर मंडल, संयोजक गोसाईं बाउरी, अंचल अध्यक्ष विकास बाध्यकर, अभिमय बाउरी, पोरेश घोष, रमेश विश्वकर्मा, नील बाध्यकर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *