
रानीगंज/ दमकल विभाग की ओर से अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर राष्ट्रीय अवसंरचना के विकास के लिए अग्नि सुरक्षा जागरूकता थीम के अंतर्गत नगर के व्यापारियों को जागरूक किया गया । जागरूकता कार्यक्रम में सेवा सुरक्षा सप्ताह के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया। रानीगंज दमकल प्रभारी शुशानतो चट्टोपाध्याय ने बताया कि कोई भी नई कमर्शियल या रेसीडेंशियल बिल्डिंग बनाने से पहले और बाद में उसके अंदर किए जाने वाले सुरक्षा उपाय दमकल विभाग नियम के अनुसार जरूर करें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन और मानकीकरण और विनियमन की कमी आग लगने संबंधी दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण है क्योंकि वाणिज्यिक भवनों और मल्टीप्लैकसो में बड़े पैमाने पर आर्टिफिशियल छत सीलिंग का निर्माण राष्ट्रीय भवन निर्माण कोर्ड के खिलाफ किया जाता है। फायर सेफ्टी की शिक्षा देने वाले प्रशिक्षण संस्थानों की बहुत कमी है इसलिए व्यापारियों को इस और जागरूक होने की जरूरत है दमकल विभाग की तरफ से सेफ्टी संबंधित कार्यक्रमों में अवश्य हिस्सा लें। उन्होंने निवेदन किया कि स्थानीय पार्षदों निर्वाचित प्रतिनिधियों की भागीदारी से 6 महीना में एक बार अग्निशमन कार्यशाला का आयोजन किया जाना चाहिए जिसे लोगों को आग से बचाव के उपाय के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए। इस मौके पर सुशांतो चट्टोपाध्याय ने कहा कि विभाग की तरफ से स्कूलों में भी कैंप लगाया जाएगा एवं विद्यार्थियों को भी इसके लिए जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर पौधारोपण भी किया गया। दमकल विभाग के अधिकारियों ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के खतरे को दूर करने के लिए व्यापक मात्रा में पौधारोपण करना जरूरी है इसके साथ ही साथ 1 बच्चों की तरह पौधे की देखभाल का दायित्व भी लेना चाहिए ताकि भविष्य में पौधा पेड़ का स्वरुप बनकर लोगों को स्वच्छ ऑक्सीजन दे सके।
