रानीगंज मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी अस्पताल के तत्वाधान हस्पताल में 300 विधवाओं एवं दिब्यांगो को बिना मूल्य राशन वितरण किया गया

 

रानीगंज :- रानीगंज मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी अस्पताल के तत्वाधान हस्पताल में 300 विधवाओं एवं दिब्यांगो को बिना मूल्य राशन वितरण किया गया।
इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए रानीगंज मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल के कर्णधार आरपी खेतान ने कहा कि बीते 10 वर्षों से मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी की तरफ से साडे 300 विधवा महिलाओं और दिव्यांगों को गोद लिया हुआ है हर महीने उनको निशुल्क राशन घरेलू उपयोग की सामग्री प्रदान की जाती है इस महीने भी उनको निशुल्क राशन और इस प्रचंड गर्मी को देखते हुए एक छाता प्रदान किया गया उन्होंने कहा कि रानीगंज मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल हमेशा चिकित्सकीय सेवा देने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाता है उन्होंने बताया कि रानीगंज मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल में धीरे-धीरे चिकित्सकीय सेवाओं को भी बेहतर किया जा रहा है यहां पर अब डायलिसिस की व्यवस्था की जा चुकी है इसके साथ ही यहां ऑर्थोपेडिक ओटी का भी इंतजाम किया गया है और बहुत जल्द लेप्रोस्कोपिक मशीन भी लगाई जाएगी जिससे बिना चीर फाड़ के ऑपरेशन होगा उन्होंने कहा कि यहां पर गरीब जरूरतमंदों का निशुल्क इलाज होता है और उनको दवाओं सहित हर संभव मदद पहुंचाई जाती है। वही संतोष भाई जी कहा कि जिस तरह से रानीगंज मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल बीते 10 वर्षों से निरंतर इस तरह का कार्यक्रम हर महीने करती आ रही है वह सराहनीय है उनका कहना है कि जिस तरह से आरपी खेतान के नेतृत्व में इस कार्यक्रम को अभिराम किया जाता रहा है उससे साबित होता है कि अभी भी इस धरती पर ऐसे लोग हैं जो दिल से सामाजिक कार्यों को अंजाम देते हैं। इंडिया पवार के डाइरेक्टर सोमेश दास गुप्ता ने कहा कि इंडिया पावर भी इस कार्य में अपनी और से पूर्ण सहयोग करेगा,वही रानीगंज दमकल विभाग के प्रभारी ने आग लगने जैसी आपातकालीन परिस्थिति में क्या किया जा सकता है इसको लेकर लीफलेट बांटा और उपस्थित लोगों को जानकारी दी। इस अवसर में सीताराम पुर गोपी राम हॉस्पिटल के हेड तथा बर्णपुर के विशिष्ट समाजसेवी संतोष भाईजी,रानीगंज थाने के सेकेंड ऑफिसर रामजूर रेहमान,इंडिया पवार के डाइरेक्टर सोमेश दास गुप्ता,इंडिया पवार के जीएम रामाप्रसाद तिवारी,रानीगंज दमकल विभाग के ओसी सुसंतो चाटर्जी,रानीगंज पोस्ट मास्टर असिस्टेंट मैनेजर अनिल कुमार झा,गौतम घटक,अंजूनमान इमदाद के बाहमी जरनल सेक्टरी,रानीगंज मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल के कर्णधार आरपी खेतान,समाजसेवी प्रदीप बाजोरिया और तमाम सदस्यगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *