ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में कोलियरी स्टार रेटिंग संबंधी सेमिनार

 

सीसीओ के अधिकारी रहे विशेष रूप से उपस्थित

जामुड़िया। ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में कोयला खान स्टार रेटिंग संबंधी एक विशिष्ट सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें कोल कन्ट्रोलर्स ऑफ़िस (सीसीओ) के अधिकारियों ने विशेष रूप से उपस्थित होकर कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के सभी अभिकर्ताओं व खान संरक्षा अधिकारियों को कोयला खान स्टार रेटिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, सीसीओ के अधिकारियों ने व्यावहारिक रूप से संबंधित प्रपत्र को विधिवत भरने का प्रशिक्षण दिया ताकि कोयला मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से जारी होने वाली कोयला खान स्टार रेटिंग में सटीकता आ सके और हम उचित स्टार रेटिंग को हम प्रतिबद्ध हों। ग़ौरतलब है कि कोयला उत्पादन, खान सुरक्षा, कोयले की गुणवत्ता जैसे विविध कसौटियों पर कसते हुए प्रत्येक कोलियरी को मंत्रालय की ओर से स्टार रेटिंग जारी की जाती है। उक्त वांछित रेटिंग हेतु निर्धारित प्रपत्र विधिवत भरने के व्यावहारिक प्रशिक्षण के उद्देश्य के साथ इस विशिष्ट सेमिनार का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि सेमिनार में सीसीओ के प्रतिनिधि के रूप में बी. एन. पंडित व हरवंश सिंह मौजूद रहे। सीसीओ के प्रतिनिधियों का स्वागत क्षेत्रीय महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा ने किया और सेमिनार को लाभकर बताया। मौके पर क्षेत्रीय अपर महाप्रबंधक पी. के. नंदी, क्षेत्रीय संरक्षा अधिकारी, सभी खानों के अभिकर्ता एवं संरक्षा अधिकारी की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *