सामाजिक संस्था दुर्गापुर जन विकास सेवा संघ की ओर से धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती

 

दुर्गापुर। दुर्गापुर के सामाजिक संस्था जन विकास सेवा संघ के ओर से आज दुर्गापुर के मेनगेट वार्ड नंबर 13 स्थित गैलेक्सी कंप्यूटर सेंटर में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई।सर्वप्रथम कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी अपनी श्रद्धा सुमन ब्यक्त किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जीवन दर्शन पर चर्चा की गई एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की गई। इस अवसर पर दुर्गापुर जन विकास सेवा संघ के सचिव अजय कुमार चौबे,संघ के अध्यक्ष जयशंकर सिंह, सलाहकार शिवनाथ चौधरी, चक्रधार कुमार, सुब्रतो चटर्जी, दिलीप कुमार,भगत भीम मंडल, विशाल वर्मा, विकास चौधरी,
दुर्गापुर गैलेक्सी कंप्यूटर सेंटर की संचालक बिना वर्मा,पूनम देवी सहित संघ के सभी वरिष्ठ सदस्य एवं शिक्षा सलाहकार डॉक्टर जय प्रकाश सिंह मुख्य रूप उपस्थित थे इसके साथ साथ कई छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।इस दौरान दुर्गापुर जन विकास सेवा संघ के सचिव अजय कुमार चौबे ने कहा कि आज का दिन संकल्प का दिन है शिक्षा के माध्यम से हम लोग अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए समाज को आगे बढ़ाते रहेगे।वही शिक्षा सलाहकार डॉक्टर जयप्रकाश सिंह ने इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों और अभिभावकों को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी वर्तमान शिक्षा प्रणाली विषयों पर अवगत कराया और उन्हें भबिष्य में आगे बढ़ने की जानकारी उन्होंने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *