ईसीएल की सामाजिक संस्था शताक्षी महिला मंडल की महिलाओं को प्रेस क्लब ने दिया सम्मान

 

आसनसोल:ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड से जुड़ी महिलाओं की सामाजिक संस्था शताक्षी महिला मंडल निरंतर सामाजिक कार्यों में सक्रिय है,लिहाजा इससे जुड़ी पदाधिकारियों और सदस्यों को प्रेस क्लब ऑफ आसनसोल मेगासिटी ने खास बात मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर बुधवार को सांकतोड़िया स्थित डीसरगढ़ गेस्ट हाउस में विमेंस अचीवमेंट अवार्ड्स 2023 से विभूषित किया।इस मौके सम्मानित हुईं महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया।प्रेस क्लब के सेक्रेटरी जनरल और खास बात मीडिया समूह के चेयरमैन सह एडिटर इन चीफ संजय सिन्हा ने इन महिलाओं को शॉल,उत्तरीय,स्मृति चिन्ह,सर्टिफिकेट और पुष्प देकर सम्मानित किया।ज्ञात हो कि ईसीएल में कार्यरत बड़े अधिकारियों की पत्नियों द्वारा इस संस्था को संचालित किया जाता है।ईसीएल के सीएमडी एपी पांडा की पत्नी पुष्पिता पांडा इसकी अध्यक्ष हैं और ईसीएल के हर क्षेत्र में इसकी शाखाएं हैं।बुधवार को जिन्हें सम्मानित किया गया,उनके नाम हैं,संस्था की अध्यक्ष पुष्पिता पांडा,उपाध्यक्ष प्रीति सिंह,संचिता रॉय,सदस्य पल्लवी सिंह,पूनम पंकज,सुनीता चौधरी,मुनमुन चटर्जी, मौसुमी चौधरी,अर्चना त्रिवेदी, पिंकी खबाड़े तथा संयुक्ता नायक।सभी ने प्रेस क्लब और खास बात मीडिया ग्रुप के प्रति आभार व्यक्त किया और इस काम को इनिशिएटिव लेने वाले संजय सिन्हा तथा सतबीर सिंह राजन को धन्यवाद कहा।इस अवसर पर खास बार वेलफेयर सोसायटी के हरेराम प्रसाद,अमित सिंह तथा दीपांकर महता भी उपस्थित थे।संजय सिन्हा ने कहा कि महिलाएं भी इज्जत और मान – सम्मान की हकदार हैं।अगर उन्हें सम्मान और प्यार मिले,तो वे और बेहतर कार्य करेंगी।इस संस्था से जुड़ी सभी महिलाएं हाउस वाइफ होते हुए भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं और खुद फंड का इंतजाम करके लोगों की मदद करती हैं। पुष्पिता पांडा ने कहा कि इस कदम से वह बेहद उत्साहित हैं।इस सम्मान ने उन्हें और उनके सदयों को काफी हद तक मोटिवेट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?