समाजसेवी शांतिलाल जैन का निधन

 

कोलकाता::वरिष्ठ समाजसेवी शांतिलाल जैन का निधन रविवार को हो गया है। वह श्री बड़ाबाजार कुमारसभा पुस्तकालय के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वर्तमान कार्यकारिणी समिति ,भाजपा के 22 नंबर वार्ड के पूर्व पार्षद थे। विशिष्ट समाजसेवी और लोकप्रिय राजनेता होने के साथ ही वे चिंतक, राजस्थान परिषद के कार्यकारिणी सदस्य तथा अनेक सामाजिक संस्थाओं से घनिष्ठ रूप से संबद्ध थे। जैन का आज रविवार सुबह 11:15 बजे निधन हुआ। वह 71 वर्ष के थे। कोलकाता के बांगुड़ एवेन्यू निवास पर उनका देहावसान हुआ है। जैन कैंसर पीड़ित थे और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। उनका देहावसान कोलकाता के राजनैतिक जीवन की अपूरणीय क्षति है। वह अयोध्या आंदोलन से भी जुड़े हुए थे। इसके अलावा उनके समय के सभी बड़े राजनीतिक और सामाजिक परिवर्तन वाले आंदोलनों से जुड़े हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?