सोसाइटी बेनिफिट सर्कल द्वारा निःशुल्क चस्मो का वितरण

कोलकाता, २६ फरवरी, २०२३ रविवार, सेवा कार्यों को गतिशील रखते हुवे कोलकाता की विशिष्ट समाजसेवी संस्था सोसायटी बेनिफिट सर्किल  ने माल्या स्टेशन के समीप हमीरागाछी स्थित संस्था के प्राथमिक चिकित्सालय से प्रातः ११:०० बजे उपरांत जरूरतमंदों को  चस्मों का निःशुल्क वितरण किया। करीब १५६ चस्मों का वितरण किया गया। ज्ञात रहे कि अध्यक्ष पवन बंसल के नेतृत्व मे संस्था लगातार सेवा के विभिन्न कार्य मे लगातार संगलग्न है। इसी क्रम मे अपने चिकित्सालय में चक्षु परीक्षण, चस्मा वितरण एवम अन्य अस्पतालों से आंखों का निःशुल्क ऑपरेशन करती रहती है। माल्या स्टेशन के निकटवर्ती इलाकों के लिए अत्यधिक जरूरतमंद है जिनकी इन कार्यों से अनवरत सेवा की जाती है। संस्था के विशिष्ट सदस्य चुन्नी लाल पटेल, महेश पंचालंगिया, अनु मिश्रा आदि की उपस्थिति से चस्मों का सुचारू रूप से वितरण संपन्न हुआ। सभी जानकारी संस्था के प्रधान सचिव आदित्य विक्रम तुलस्यान (चीकू) ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?