श्री नारायणी नमोः नमोः द्वारा निःशुल्क भोजन वितरण निरंतर अग्रसर

कोलकाता १५ जनवरी २०२३, श्री नारायणी नमोः नमोः संस्था के ट्रस्टी विवेक एस रुईया एवम अशोक तुलस्यान के नेतृत्व में फूड वैन द्वारा जरूरतमंदों को गरमागरम भोजन वितरण की निःशुल्क सेवा निरंतर सुचारू रूप से चल रही है। गत ११ जनवरी २०२३ से १५ जनवरी २०२३ तक यह सेवा गंगासागर मेला के उपलक्ष में काकद्वीप एवम आउट्रम घाट स्थित शिविर में सुबह शाम लगातार जारी है। ज्ञात रहे कि यह फूड वैन द्वारा गरमागरम निःशुल्क भोजन वितरण पूरे वर्ष प्रत्येक दिन विभिन्न जगहों पर किया जाता है। इसके द्वारा प्रत्येक दिन करीब १२०० – १५०० दर्सनार्थी/ यात्री/जरूरतमंद लाभार्थी होते हैं। अन्न दान का यह एक विशिष्ट सेवा है जिससे विभिन्न जरूरी जगहों पर फूड वैन द्वारा सुचारू रूप से निरंतर जारी है। गंगासागर मेला में श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति के साथ यह सेवा को सुचारू रूप से चलाने में पवन बंसल, सुभाष चंद्र गोएंका, मनीष धानुका, अरुण केडिया, कमल शर्मा, भागवत प्रसाद गुप्ता, आदर्श दम्मानी, सुभाष सेनगुप्ता के साथ साथ अन्य सदस्यगण ने अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?