वार्ड 42 में तृणमूल कांग्रेस प्रार्थी महेश शर्मा के प्रधान निर्वाचन कार्यालय का उद्धघाटन

  1. कोलकाता: राजनीति के साथ समाजसेवा से लोगो के बीच अपनी पहचान बनाने वाले वार्ड 42 से तृणमूल कांग्रेस प्रार्थी महेश शर्मा के प्रधान निर्वाचन कार्यालय का उद्धघाटन जोड़ासांको के लोकप्रिय विधायक श्री विवेक गुप्ता ने किया।
    उद्धघाटन के पहले महेश शर्मा ने जुलूस के माध्यम से वार्ड की जनता का आशीर्वाद लिया।उद्धघाटन के मौके पर विधायक विवेक गुप्ता ने कहा कि आज वार्ड 42 सबसे पिछड़ा वार्ड हैं,इसमे विकास के कई काम होने बाकी है जिसके लिए स्थानीय निवासी महेश शर्मा सबसे ज्यादा योग्य हैं।जिस व्यक्ति ने सदैव निस्वार्थ लोगो की सेवा की जिसमे कोरोना में इनके सेवाकार्य पूरे बड़ाबाजार में सबसे ज्यादा सरहानीय हैं।पूर्व पार्षद ओम प्रकाश पोद्दार ने कहा कि महेश शर्मा ने अपने सेवाकार्यो से लोगो के दिल मे जो स्थान बनाया हैं उसके लिए वार्ड के मतदाता जरूर इन्हें जीत का आशीर्वाद देंगे।वार्ड के सभापति अशोक ओझा ने लोगो से परिवर्तन की अपील की एवं जुलूस का नेतृत्व किया जुलूस मे माहिला तृणमूल कांग्रेस की आध्यक्ष अनिला खान ,वार्ड 42 तृणमूल युवा कांग्रेस सभापति दीपक निगानिया ,अयज अहमद खान, ईजराउल खान,आदि तृणमूल कांग्रेस के वार्ड 42 समस्त नेता. व कार्यकर्ताओं सहित उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *