सूर्य मंदिर के यज्ञशाला में यज्ञ हवन का आयोजन

 

नियामतपुर(संवाददाता)। नियामतपुर स्थित सूर्य मंदिर के यज्ञशाला में गायत्री परिवार नियामतपुर शाखा द्वारा साप्ताहिक यज्ञ हवन किया गया। गायत्री माता के पूजन् के साथ यज्ञ प्रारंभ किया गया।
जिसमें काफी संख्या में भक्तों ने शामिल होकर गायत्री यज्ञ का लाभ उठाया। गायत्री परिवार के भाई कृष्णा सिंह ने कहा साप्ताहिक यज्ञ में सभी बहनों व भाईयों को बच्चों के साथ शामिल होना चाहिए। गायत्री यज्ञ से मन को शान्ति मिलता है। वहीं अशोक कुमार सिंह ने कहा गायत्री यज्ञ से सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। केवल देश ही नहीं विश्व स्तर पर शान्ति के लिए यह यज्ञ किया जाता है। निर्मल गुप्ता मध्यदेशीय ने कहा गायत्री परिवार के बहनों का बहुत बडा़ योगदान है की नियामतपुर की धरती पर गायत्री यज्ञ का प्रारंभ हुआ।
गायत्री महिला मंडल धन्यवाद व प्रशंसा के पात्र है। इस यज्ञ में वयोवृद्ध सुरेश चंद्र साव, योगगुरू डॉक्टर रामा रावत, कृष्णा सिंह, अशोक कुमार सिंह, निर्मल गुप्ता मध्यदेशीय, संजय साव, मुख्य पुरोहित मुन्ना मिश्रा, जयदीप साव और रामेश्वर ठाकुर उपस्थित होकर गायत्री यज्ञ का लाभ उठाया। यज्ञ के समापन पर सभी को प्रसाद दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *