आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व्यापार – उद्योग के लिये उपयोगी पर परिचर्चा सम्पन्न ।

कोलकाता । श्री केडिया सभा की ओर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फॉर बिजनेस ऑनर्स पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया । श्याम अग्रवाल (सी ए) ने परिचर्चा का संचालन करते हुए प्रतिभागियों की जिज्ञासा का उत्तर दिया । उन्होंने कहा सतर्क रह कर निर्णय लेने एवं समय का सदुपयोग करने से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व्यापार – उद्योग के लिये उपयोगी है । आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए आई) कृत्रिम बुद्धिमत्ता से कम्प्यूटर और मशीनों की वह तकनीक है, जो इंसान की तरह सोचने, सीखने और फैसले लेने योग्य बनाती है । इसके मुख्य कार्य सीखना, समस्याओं को हल करना और निर्णय लेना है । प्रतिभागियों की जिज्ञासा के उत्तर में कहा ए आई कठिन और जोखिम भरे कामों को आसान करती है लेकिन तकरीबन 1 अरब 40 करोड़ जनसंख्या के देश भारत में नागरिकों की नौकरी पर असर और बेरोजगारी जैसे खतरे की संभावना को नकारा नहीं जा सकता । खुद से नई रचनात्मक भावना या अपनी सोच का अभाव है । मशीनों पर बहुत ज्यादा निर्भर हो जाना ए आई की विशेषता है । श्याम अग्रवाल के कुशल संचालन से प्रतिभागी संतुष्ट हुए । संयोजक अनुपम केडिया, श्री केडिया सभा के अध्यक्ष अनिल केडिया, मनमोहन केडिया, निर्मल, विनय, भरत, विनय राणासरिया एवम् केडिया बन्धु परिचर्चा में शामिल हुए । सचिव मोहन केडिया ने बताया व्यापार – उद्योग के विकास को ध्यान में रखते हुए निरन्तर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *