जैन मुनि रविन्द्र विजय महाराज, मुनि महेन्द्र विजय महाराज का श्री वर्द्धमान जैन संघ में चातुर्मास प्रवास ।

आये हैं गुरूवर, यह नगर हुआ पावन, गुरुवर के चरणों में शत् शत् है वंदन ।

कोलकाता । श्री वर्द्धमान जैन संघ में श्रावक – श्राविकाओं के मार्गदर्शन धर्म आराधना, आत्म साधना हेतु जैनमुनि रविन्द्र विजय महाराज, मुनि महेन्द्र विजय महाराज का महानगर आगमन हुआ है । चातुर्मासिक प्रवेश के अवसर पर महात्मा गांधी रोड, कॉटन स्ट्रीट का भ्रमण कर श्रावक – श्राविकाओं के साथ श्री जैन श्वेताम्बर पंचायती मन्दिर के दर्शन कर श्री वर्द्धमान जैन संघ पहुंचने पर संघ के ट्रस्टी, अध्यक्ष कमलसिंह रामपुरिया, एस मिलाप चन्द जैन, विजय चन्द बैद, मुल्तान चन्द सुराणा, दिलीप दुगड़, महेन्द्र सुराणा, रतनचंद बांगाणी, विनीत रामपुरिया, नरेन्द्र बांठिया, संयोजक शांतिलाल रामपुरिया, माणकचन्द सेठिया, मोहनलाल कोचर, देवेन्द्र कोचर एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने स्वागत किया । पार्षद मीना पुरोहित ने जैन धर्म के सिद्धान्त का पालन करने की प्रेरणा दी । नवकार महामंत्र के जयकारे, गुरु वंदना के भजन आये हैं गुरूवर, यह नगर हुआ पावन, गुरुवर के चरणों में शत् शत् है वंदन तथा स्वागत गीतों की प्रस्तुति से चातुर्मास प्रवेश समारोह का शुभारम्भ हुआ ।


कोलकाता पधारे जैनमुनि रविन्द्र विजय महाराज, मुनि महेन्द्र विजय महाराज के साथ समाजसेवी रूपचंद सावनसुखा, सुशील रायसुराणा, नरेन्द्र पारशान, अंकित चौरडिया, कांतिलाल मुकीम, बिमलसिंह रामपुरिया, पारस सावनसुखा, महेन्द्र डागा एवं श्रावक – श्राविकाओं ने श्री जैन श्वेताम्बर पंचायती मन्दिर में पूजा – अर्चना की ।


अशोक बांठिया, आशीष कोचर, सौरभ सुराणा, दिनेश जैन, सुरेश बांगानी, संजय रामपुरिया, जिनेन्द्र सावनसुखा, विजय कोचर, हीराचंद दुगड़, मनीष सुराणा, पारस कोचर एवम् कार्यकर्ता सक्रिय रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *