सशक्त हिंदू, समर्थ बंगाल’ पर संगोष्ठी शनिवार को

कोलकाता, 21 जुलाई (शंकर जालान)। अमर बलिदानी राम कुमार कोठारी के जन्म दिवस के मौके पर राम-शरद कोठारी स्मृति संघ (कोलकाता) के बैनर तले आगामी शनिवार (25 जुलाई 2026) को ‘सशक्त हिंद, समर्थ बंगाल’ विषयक एक संगोष्ठी आयोजित की गई है। रथींद्र मंच (रवींद्र भारती विश्वविद्यालय, जोड़ासांकू) में शाम साढ़े पांच बजे से आयोजित उक्त संगोष्ठी की अध्यक्षता करेंगे समाजसेवी व उद्योगपति शिशिर बाजोरिया। स्मृति संघ की ओर जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए बताया गया कि समाजसेवी अंशुल चमड़िया बतौर प्रधान अतिथि के तौर पर और वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ प्रधान वक्ता के रुप में मंच की शोभा बढ़ाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *