
कोलकाता । निर्वाण पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर, राजगुरु बीकानेर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज ने सत्संग भवन के ट्रस्टी संतोष रूंगटा, पण्डित लक्ष्मीकांत तिवारी, सत्यनारायण भट्टड़, प्रदीप आसोपा, मुकेश शर्मा एवं श्रद्धालु भक्तों के साथ आस्था – भक्ति से गुरु पादुका पूजन कर पुष्पांजलि अर्पित की । सामूहिक आरती में श्रद्धालु भक्त शामिल हुए ।

स्वामी विशोकानंद भारती महाराज ने अपने प्रवचन में कहा जीवन में सफलता के लिये सत्कर्म, सत्संग और गुरु की कृपा जरूरी है । सत्कर्म वटवृक्ष है, भक्ति शाखा एवं ज्ञान फल है । स्वामी विशोकानंद भारती ने कहा सनातन धर्म की मान्यता अनुसार तीर्थ भ्रमण, व्रत, धार्मिक अनुष्ठान आयोजन एवं धार्मिक कथा श्रवण करने से पुण्य अर्जित होता है लेकिन व्यास पीठ से गुरु का आशीर्वाद जरूरी है । सत्संग भवन में गुरु पूर्णिमा उत्सव 29 जुलाई को मनाया जायेगा । स्वामी ब्रह्मस्वरूपानंद, ब्रह्मविद्यानंद, युवाचार्य आकाश शर्मा, डॉ. आर एस मिश्रा, विट्ठल जोशी, शिव प्रकाश ओझा, रवि छंगाणी, अरुणा अग्रवाल, राजू शर्मा, अभय पाण्डेय एवं श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे ।
