बड़ाबाजार जिला कांग्रेस कमेटी की पदयात्रा : 21 जुलाई 1993 के शहीदों को नमन


कोलकाता, 21 जुलाई — पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर आज बड़ाबाजार जिला कांग्रेस कमेटी ने एक श्रद्धांजलि पदयात्रा निकाली जो शहीद मीनार तक पहुंची। यह पदयात्रा 21 जुलाई 1993 को शहीद हुए 13 युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की स्मृति में आयोजित की गई थी।


कांग्रेस नेता पंकज सोनकर ने कहा कि 21 जुलाई 1993 केवल एक तारीख नहीं है बल्कि लोकतंत्र के लिए दिए गए अनमोल बलिदान की यादगार है। उन्होंने शहीदों के परिजनों और पार्टी कार्यकर्ताओं को समवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी स्मृति को बनाये रखना हमारी संयुक्त जिम्मेदारी है।


पदयात्रा में बड़ाबाजार जिला कांग्रेस के कई वरिष्ठ और स्थानीय नेता मौजूद थे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मो: सरफ़राज़, उत्तम सोनकर, अफाक अहमद, मो: हुसैन, शंकर धर, आकिब ज़हूर, राजू भाई, खालिद रेज़ा, प्रकाश सोनकर, मो: सद्दाम, हनुमान मोहता समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। पदयात्रा शांति और अनुशासन के साथ चली और अंत में शहीद मीनार पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी।
शहीदों की कुर्बानी हमें आज भी मार्गदर्शक बने रहने के लिए प्रेरित करती है और पार्टी उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिये प्रतिबद्ध है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *