इंडिया पावर का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर , लोगो ने उठाया लाभ

जामुड़िया: महिला दिवस के अवसर पर रविवार को इंडिया पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड अपने सीएसआर कार्यक्रम ‘स्वस्थ समृद्धि’ के तहत जामुड़िया के राजपुर नंदी हाई स्कूल में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया.
यह शिविर कोलकाता की हिंडोल वेलफेयर सोसाइटी के साथ मिलकर लगाया गया था. इसमें कोलकाता और आसनसोल के जाने-माने अस्पतालों के अनुभवी डॉक्टरों की एक टीम शामिल हुई.जिन्हें ट्रेंड पैरामेडिकल स्टाफ ने मदद की. इस दिन तकरीबन 200+ लोगो को कार्डियोलॉजी, पीडियाट्रिक्स, ऑर्थोपेडिक्स और जनरल मेडिसिन में फ्री स्पेशल कंसल्टेशन के साथ-साथ हेल्थ स्क्रीनिंग, ईसीजी टेस्ट और ज़रूरी दवाइयों का फ्री डिस्ट्रीब्यूशन मिला. इंडिया पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के डायरेक्टर सोमेश दासगुप्ता ने कह कि हमारे सीएसआरसमर्थित मेडिकल कैंप हर गुजरते साल के साथ लगातार अपनी पहुंच बढ़ा रहे हैं. जिससे हम ज़्यादा से ज़्यादा लाभुकों तक सेवा पहुंचा पा रहे हैं. हम यह पक्का करते हैं कि ये कैंप उन इलाकों में लगाए जाएं जहां खासकर पिछड़े इलाकों में जहां हेल्थकेयर सुविधाओं तक पहुंच सीमित है. वहां ज़्यादा सामाजिक ध्यान देने की ज़रूरत है. इन मेडिकल कैंप के ज़रिए, इंडिया पावर उन इलाकों तक पहुंचना जारी रखे हुए है जहां सुविधाएं कम हैं. ज़रूरी हेल्थकेयर सर्विस दे रहा है और बचाव के तरीकों के बारे में जागरूकता फैला रहा है.इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित जामुड़िया विधायक हरे राम सिंह ने आयोजक संस्था को हार्दिक शुभकामनाएं दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *