मारवाड़ी युवा मंच की देवी शक्ति महिला विंग ने महिला दिवस पर दो चिकित्सकों का सम्मान किया

रानीगंज/ हम स्त्रियां घर की रौनक है समाज हम बिन अधूरा है. उक्त बातें देवी शक्ति महिला विंग की अध्यक्ष स्वीटी लोहिया ने स्पोर्ट्स असेंबली के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कहा। इस अवसर पर कोईलांचल शिलपांचाल की दो गोल्ड मेडलिस्ट स्त्री रोग विशेषज्ञ अमृता घोष एवं सुवर्णा भट्टाचार्य गांगुली को सम्मानित किया गया। स्वीटी लोहिया ने कहा कि
शक्ति का नाम ही नारी है जग को जीवन देने वाली भी नारी है. स्त्री रोग विशेषज्ञ अमृता घोष ने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि हमारे लिए विश्व भर में इंटरनेशनल वूमेंस डे सेलिब्रेट करके हमें और अच्छे कार्य करने के लिए प्रोत्साहन मिलता है.

इस अवसर पर उदिता भूवालका ने कहा कि हजारो फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए लेकिन एक औरत ही काफी है पूरे घर पूरे समाज पूरे देश को महकने के लिए.।

स्नेहा पोद्दार ने कहा कि समाज के बेहतर और समृद्ध भविष्य के निर्माण में हम सबकी भागीदारी आवश्यक है
समाज की दो विशिष्ट गाइनेकोलॉजिस्ट
डाक्टर सुवर्णा भट्टाचार्य गांगुली एवं डॉ अमृता घोष को सम्मानित किया गया। संस्था की तरफ से उतरी ,फूलों का गुलदस्ता एवं मोमेंटो देकर उनका सम्मान किया गया।
अध्यक्ष स्वीटी लोहिया ने कहा कि दोनों महिला चिकित्सकों ने अभया केस में जी तोड़ मेहनत की थी. इन दोनों ने अपने क्षेत्र में अद्वित्य पहचान बनाई है.। डॉक्टर सुवर्णा भट्टाचार्य गांगुली ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का यह दिन हमें प्रेरित करता है कि हम और भी मेहनत करें और समाज के निम्न वर्गों की महिलाओं को भी सशक्त करें। धन्यवाद ज्ञापन चेयरपर्सन दीप्ति श्रॉफ ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *