बराकर अकबरी मस्जिद में 15वें रोज़े पर मुकम्मल हुई तरावीह, कारी जमाल ने पढ़ाई तरावीह

बराकर। रमजान करीम अल्लाह का पाक और बरकत व इबादत का महीना है। इस बा बरकत दिन में बराकर अकबरी मस्जिद में रमजान के 15वें रोज़े पर तरावीह की नमाज़ में एक कुरान मुकम्मल हो गई। इस दौरान मस्जिद में बड़ी संख्या में रोज़ेदारों और नमाज़ियों की मौजूदगी रही। तरावीह की नमाज़ मस्जिद के इमाम कारी जमाल ने पढ़ाई, जिनकी क़िरअत और अंदाज़-ए-तिलावत ने नमाज़ियों को खास तौर पर प्रभावित किया।

इस मौके पर मस्जिद में चंदे का भी नया रिकॉर्ड बना। जानकारी के मुताबिक इस बार कुल 86 हजार रुपये का चंदा जमा हुआ, जो अब तक का सबसे ज्यादा बताया जा रहा है। इसमें से 61हजार रुपये तरावीह पढ़ाने वाले कारी जमाल को पेश किए गए, जबकि 25 हजार रुपये मुआजिन हाफिज अब्दुल रहमान साहब को दिए गए।

मस्जिद कमेटी ने तमाम अकीदतमंदों और सहयोग करने वालों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि यह लोगों की दीनी मोहब्बत और मस्जिद से जुड़ाव का नतीजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *