राजस्थानी समाज की प्रसिद्ध संस्था द्वारा होली प्रीति सम्मेलन

रानीगंज/मारवाड़ी मित्र परिषद मारवाड़ी युवा सम्मेलन के संयुक्त समधन में होली प्रीति मिलन समारोह का आयोजन मारवाड़ी युवा सम्मेलन के मैदान में आयोजित हुआ। कोलकाता से आए कलाकार रंग रंगीलो महारो राजस्थान की भव्य प्रस्तुति की गईं। मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति रामकुमार सारडा ने कहा कि राजस्थानी संस्कृति का माहौल रानीगंज में देखा जा रहा है। इस तरह का भव्य कार्यक्रम राजस्थानी समाज का आयोजित होना जरूरी है पूरा शहर का वातावरण राजस्थानी संस्कृति का स्वरूप बन चुका हैं। इस अवसार पर रानीगंज के राजस्थानी समाज के वयोवृद्ध समाजसेवी काशी झुनझुनवाला का विशेष रूप से सम्मान किया गया उन्हें पगड़ी ,उतरी एवं पुष्प कुंज देकर सम्मानित किया गया। परिषद के दीपक कालोटिया ने कहा कि और राजस्थानी संस्कृति के प्रति हम लोग समाज के लोगों को प्रेरित करते रहते हैं। इस मौके पर सीताराम जी स्टेट के पांच इकाई के पदाधिकारी को सम्मानित किया गया। जुगल किशोर गुप्ता , कृष्णा तोडी, मनोज सराफ, श्याम मंदिर के ट्रस्टी विष्णु सराफ, उद्योगपति विष्णु अग्रवाल, राजीव जैन, कोलकाता मारवाड़ी समाज के पदाधिकारी विश्वनाथ खड़के, गौशाला के अध्यक्ष राकेश तोडी, संदीप भालोटीया को सम्मानित किया गया। गीत संगीत की प्रस्तुति की गई। अध्यक्ष अनूप सराफ ने अतिथियों का स्वागत किया। एंकर की भूमिका जूली खंडेलवाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *