आसनसोल के वार्ड 15 में कृष्णा प्रसाद का जनसंपर्क अभियान, जर्जर भवनों की स्थिति पर जताई चिंता

आसनसोल। आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 15 अंतर्गत बौरीपाड़ा–पालपाड़ा, बूथ संख्या 221 में कृष्णा प्रसाद ने सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।
जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र की कई माताओं और बहनों ने अपने घरों की अत्यंत दयनीय और भयावह स्थिति दिखाई। कई मकान इतने जर्जर हालात में हैं कि उन्हें देखकर लगता है मानो वे कभी भी गिर सकते हैं। इन घरों में रहने वाले परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन बिताने को मजबूर हैं। रीना बाउरी (पति – राजू बाउरी), आरती बाउरी, लखी बाउरी और मीना बाउरी सहित कई परिवारों ने बताया कि उन्होंने अपनी समस्या कई बार संबंधित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के सामने रखी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।वर्तमान में भी उनके मकान बदहाल स्थिति में खड़े हैं और हालात अत्यंत चिंताजनक बने हुए हैं। कृष्णा प्रसाद ने सभी पीड़ित परिवारों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और आवास संबंधी मुद्दे के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। अन्याय और उपेक्षा के खिलाफ आवाज उठाना उनका कर्तव्य है और वे इसे पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *