
आसनसोल। आसनसोल रेलवे स्टेशन के समीप सड़क निर्माण कार्य को लेकर रेल पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया, जिसके मद्देनज़र उत्तर थाना की पुलिस को मौके पर तैनात किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन के 7 नंबर प्लेटफॉर्म के पास एक सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान रेल पुलिस वहां पहुंची और निर्माण कार्य को रोकने का निर्देश दिया। इस बात को लेकर स्थानीय लोगों और आरपीएफ के कर्मियों एवं अधिकारियों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।
स्थिति धीरे-धीरे तनावपूर्ण होती गई। इसके बाद कुछ स्थानीय लोग तृणमूल कांग्रेस का झंडा लेकर मौके पर पहुंचे और सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। विरोध के चलते कुछ समय के लिए क्षेत्र में आवागमन भी प्रभावित हुआ। घटना की सूचना मिलते ही उत्तर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। फिलहाल एहतियात के तौर पर सड़क निर्माण का कार्य रोक दिया गया है और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई
