बंगाल में निपाह वायरस से पहली मौत, 39 दिन तक जिंदगी की जंग लड़ती रहीं नर्स सौमी

संक्रमण से उबरीं, लेकिन दिल ने दिया जवाब — स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस संक्रमण ने पहली जान ले ली है। बारासात की एक निजी अस्पताल में भर्ती नर्स सौमी रॉय चौधरी ने गुरुवार को 39 दिनों तक चली लंबी जंग के बाद दम तोड़ दिया। इस घटना से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि सौमी को लंबे समय से तेज बुखार और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत थी। जांच में निपाह वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें 4 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में रखा गया, जहां संक्रमण के चलते उनके फेफड़ों में गंभीर सेकेंडरी इंफेक्शन हो गया।
हालांकि इलाज के दौरान वे निपाह वायरस से मुक्त हो चुकी थीं, लेकिन लंबी बीमारी और शारीरिक कमजोरी ने उन्हें पूरी तरह तोड़ दिया। अंततः गुरुवार को हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया।
इस मौत के बाद राज्य का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। निगरानी बढ़ा दी गई है और संदिग्ध लक्षणों वाले लोगों की जांच तेज कर दी गई है। प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *