उच्च माध्यमिक परीक्षा के पहले दिन एडमिट कार्ड भूल गया छात्र, आसनसोल नॉर्थ ट्रैफिक अधिकारी ने पहुंचाया केंद्र

आसनसोल। पश्चिम बंगाल में गुरुवार से उच्च माध्यमिक परीक्षा की शुरुआत हो गई। परीक्षा के पहले ही दिन एक परीक्षार्थी के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई, जब वह अपना एडमिट कार्ड घर पर ही भूल गया। एनसी इलाके के रहने वाले छात्र सायन चटर्जी को जब अपनी गलती का एहसास हुआ, तब तक परीक्षा का समय नजदीक आ चुका था। मामले की जानकारी आसनसोल नॉर्थ ट्रैफिक के कार्ड के प्रभारी अधिकारी संजय कुमार भागा को मिली। सूचना मिलते ही उन्होंने बिना समय गंवाए तुरंत पहल की। अधिकारी ने मानवता का परिचय देते हुए छात्र को अपनी गाड़ी से इथुरा गांव ले जाकर उसका एडमिट कार्ड मंगवाया। इतना ही नहीं, एडमिट कार्ड मिलने के बाद संजय कुमार भागा ने यह सुनिश्चित किया कि परीक्षा शुरू होने से पहले ही सायन चटर्जी को सुरक्षित उसके परीक्षा केंद्र तक पहुंचा दिया जाए। समय पर केंद्र पहुंचने से छात्र परीक्षा में शामिल हो सका।
नॉर्थ ट्रैफिक गार्ड की इस सराहनीय पहल से छात्र और उसके परिवार में खुशी का माहौल देखा गया। परिवार के लोगों ने इस मदद के लिए ट्रैफिक अधिकारी के प्रति आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *