
आसनसोल। साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की साइबर पीएस टीम ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। साइबर निवेश घोटाले का शिकार हुए पीड़ित के लिए ₹1,35,00,000 (एक करोड़ पैंतीस लाख रुपये) की सफल रिकवरी की गई है।
वरिष्ठ अधिकारियों के सटीक मार्गदर्शन में साइबर पीएस टीम ने दिन-रात मेहनत कर जटिल डिजिटल ट्रांजैक्शन को ट्रेस किया और राशि सुरक्षित वापस दिलाई। इस ऑपरेशन में साइबर पीएस एडीपीसी की भूमिका सराहनीय रही।
यह कार्रवाई न सिर्फ साइबर ठगों के लिए कड़ा संदेश है, बल्कि आम लोगों के लिए भरोसे की मिसाल भी है कि साइबर अपराध करने वाले बच नहीं पाएंगे।
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन निवेश या डिजिटल फ्रॉड की सूचना तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन पर दें।
