
जामुड़िया। जामुड़िया के न्यू केंदा मोड़ स्थित जामुड़िया ब्लॉक दो तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को सांगठनिक बैठक का आयोजन किया गया।इस दौरान तृणमूल कांग्रेस के राज्य सचिव सह जामुड़िया विधानसभा संयोजक वी शिवदासन(दासु),जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह,जामुड़िया ब्लॉक दो तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ राना,उपाध्यक्ष दिनेश चक्रवर्ती,महिला तृणमूल कांग्रेस की ब्लॉक दो अध्यक्ष पुतुल बनर्जी,आईएनटीटीयूसी के जामुड़िया ब्लॉक दो अध्यक्ष राजू मुखर्जी,तृणमूल कांग्रेस नेता उदीप सिंह,लालटू काजी आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।बैठक के दौरान तृणमूल कांग्रेस के राज्य सचिव सह जामुड़िया विधानसभा संयोजक वी शिवदासन(दासु) ने कहा कि आगामी कुछ महीनों बाद राज्य में विधानसभा चुनाव होनी है जिसको लेकर सभी तृणमूल कांग्रेस के कर्मी समर्थकों को एकजुट होकर चुनावी तैयारी में लग जाना होगा।उन्होंने कहा कि सभी तृणमूल कांग्रेस कर्मी एकजुट होकर चुनावी लड़ाई में उतरते है तो विरोधी दल भाजपा,माकपा,कांग्रेस का जमानत जब्त हो जाएगी।उन्होंने कहा कि भाजपा एक सांप्रयादिक दल है जो अशांति फैला चुनावी बैतरणी पार करना चाह रही है।वही राज्य की जनता जागरूक है तथा भाजपा के मंसूबे को पहचान चुकी है।उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार सुनिश्चित है जिसके लिए तृणमूल कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनावी तैयारी में जुट जाना होगा तथा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना होगा।
