आसनसोल नगर निगम की ओर से डेंगू को रोकने से जुड़े 18 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया

 

आसनसोल। आसनसोल नगर निगम में विश्व डेंगू दिवस के मौके मेयर विधान उपाध्याय के चेंबर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे आसनसोल नगर निगम के सैनिटरी डिपार्टमेंट और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े तमाम अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के बारे में आसनसोल नगर निगम के कमिश्नर राजू मिश्रा ने बताया की आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में पहले डेंगू के काफी मामले देखे जाते थे। लेकिन 2023 में आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में डेंगू के काफी कम मामले देखे गए थे। इसके लिए आसनसोल नगर निगम के उन कर्मचारियों को सम्मानित किया जा रहा है, जो आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में डेंगू को रोकने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विश्व डेंगू दिवस के मौके पर आसनसोल नगर निगम इस तरह से अपने कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाना चाह रहा है। ताकि इस वर्ष भी डेंगू के मामले और कम हो सके। वहीं मेयर विधान उपाध्याय ने भी कहा कि आसनसोल नगर निगम हमेशा लोगो के हितों को ध्यान में रखते हुए काम करता रहता है। 2023 में आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में जो कर्मचारी जमीन से जुड़े काम करते हैं, जिनकी वजह से डेंगू के मामले बहुत कम हुए थे। उनको उनके प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। ताकि वह आने वाले बारिश के मौसम में और लगन के साथ काम कर सकें। मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि आज डेंगू को रोकने से जुड़े 18 ऐसे कर्मचारियों को सम्मानित किया गया जो लगाकर डेंगू को फैलने से रोकने का कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?