योगी के खिलाफ कोलकाता में प्रदर्शन करने वाले सौ से अधिक गिरफ्तार

 

कोलकाता ।वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया के बंगाल चैप्टर द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन आयोजित करने के बाद पुलिस ने बुधवार को कोलकाता में 100 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया। पार्टी ने यूपी सरकार की “बुलडोजर राजनीति” के विरोध में ‘राजभवन मार्च’ का आयोजन किया।

उत्तर प्रदेश में जावेद मोहम्मद की हालिया गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी के सदस्य दोपहर करीब दो बजे सुबोध मलिक चौक पर जमा हो गए और नारेबाजी करने लगे।

यूपी पुलिस ने 10 जून को प्रयागराज में भड़की हिंसा के पीछे मुख्य साजिशकर्ता जावेद मोहम्मद के दो मंजिला घर को गिरा दिया था।

रैली का आह्वान करने वाले पार्टी के प्रदेश महासचिव सरवर हसन ने कहा, ‘यूपी में योगी सरकार बुलडोजर की राजनीति कर रही है। वेलफेयर पार्टी के नेता जावेद मोहम्मद को अवैध रूप से गिरफ्तार किया गया है। उनके घर को अवैध रूप से तोड़ा गया था। हम उनकी तत्काल रिहाई की मांग करते हैं।”

राजभवन से पहले रैली को रोकने के लिए सुबोध मलिक चौक पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। यहां प्रदर्शनकारियों को घेर कर गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?