स्वास्थ्य सेवाओं के अपग्रेडेशन एवं संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा
सांसद दर्शन सिंह ने नर्मदापुरम में सीजीएचएस अस्पताल बनाने की रखी मांग
नर्मदापुरम नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने संसद में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र में अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं के अपग्रेडेशन एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने इटारसी में आयुध निर्माणी, प्रूफ रेंज, केंद्र सरकार प्रतिभूति कागज कारखाना सहित बहुत सारे केंद्रीय संस्थान हैं, अतः सुरक्षा एवं स्वास्थ्य की दृष्टि से नर्मदापुरम या इटारसी में जहां भी उचित लगे सीजीएचएस अस्पताल बनाने की मांग की। एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए अस्थायी मानव संसाधन के अंतर्गत स्वास्थ्य कर्मचारियों की कोविड-19 वैश्विक महामारी की रोकथाम के लिए शासन द्वारा भर्ती की गई थी । जिसे शासन द्वारा महामारी के प्रकोप को देखते हुए समय-समय पर बढ़ाया जाता रहा था। उनकी सेवा पुनः वापस करते हुए सभी अस्थायी कर्मचारियों को संविदा में विलय करने की मांग की। इसके साथ ही भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं होशंगाबाद नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।
सीनियर जर्नलिस्ट
मनोज दुबे