मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर पश्चिम बंगाल–झारखण्ड सीमा पर रोके गये आलू लदे ट्रक

आसनसोल। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आलू की बढ़ती कीमतों पर नाराजगी जताई थी। जिसके बाद उनके कड़े निर्देश के बाद झारखंड और बंगाल सीमा पर डीबूडीह चेकपोस्ट पर पुलिस द्वारा बीते रात से आलू लदे ट्रकों को रोक दिया गया है।ट्रक चालकों ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल से अन्य राज्यों में आलू ले जाने क्रम में पुलिस ने उन्हें रोक दिया है। इससे चेकपोस्ट क्षेत्र में ट्रकों की कतार लगने से जाम की स्थिति पैदा हो ने की आशंका है। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में आलू की कीमतों में वृद्धि को लेकर चिंता जताई थी और इसे नियंत्रित करने के लिए टास्क फोर्स को सख्त निर्देश दिए थे। माना जा रहा है कि यह कदम उसी संदर्भ में उठाया गया है। मुख्यमंत्री ने राज्य में आलू की आपूर्ति और कीमतों को नियंत्रित करने के लिए ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *