देव दीपावली: आस्था और प्रकाश का पर्व रानीगंज के सीताराम जी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया

रानीगंज। कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर देव दीपावली का पर्व पूरे श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया गया। देव दीपावली, जिसे ‘देवताओं की दीपावली’ भी कहा जाता है, हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस दिन भगवान शिव और विष्णु की पूजा के साथ दीपों का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। इस दौरान रानीगंज के सीताराम जी मंदिर में एक अलौकिक दृश्य देखा गया यहां पर 10000 से भी ज्यादा दीप प्रज्वलित किए गए। इस मौके में सीताराम जी मंदिर के अध्यक्ष विमल बाजोरिया,सचिव प्रदीप सराया,कोषाध्यक्ष ललित झुनझुनवाला,समाजसेवी आर पी खैतान,प्रदीप बाजोरिया,संजय बाजोरिया,श्यामसुंदर जलान,अरविंद सिंघानिया,जुगल किशोर गुप्ता ओर भी समेत सदस्य गण मौजूद थे। इस संदर्भ में मंदिर कमेटी के सचिव प्रदीप सराया ने कहा कि आज देव दीपावली बनाई जा रही है पौराणिक मान्यताओं के अनुसार आज ही के दिन भगवान ने रक्षा का वध किया था उसी दिन को मनाने के लिए देव दीपावली मनाया जाता है माना जाता है कि आज देवता भी दीपावली मनाते हैं उन्होंने कहा कि पहले यह इतने बड़े पैमाने पर नहीं मनाया जाता था इसकी शुरुआत वाराणसी से हुई लेकिन धीरे-धीरे यह पूरे देश में फैलता गया और आज रानीगंज में यह बहुत बड़े पैमाने पर मनाया जाता है उन्होंने कहा कि पहले मंदिर कमेटी के लोगों को उम्मीद थी कि 10000 लोग आएंगे लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि यह संख्या 15000 के आसपास होगी। उन्होंने कहा कि यहां पर देवता श्रद्धालुओं की हर मन्नत तो पूरी करते हैं उन्होंने कहा कि मंदिर कमेटी के लोग इस मंदिर के विकास के लिए जो भी सोच रहे हैं देवता के आशीर्वाद से कुछ ही दिनों में वह पूरा हो रहा है इसी से साबित होता है कि भगवान स्वयं यहां पर विराजमान है और वही सब कुछ अपने भक्तों के माध्यम से करवा रहे हैं। वहीं सीताराम जी मंदिर के अध्यक्ष विमल बाजोरिया ने कहा के आज देव दीपावली है आज के दिन स्वयं देवता गण दीपावली मनाते हैं उन्होंने कहा कि यहां पर तकरीबन 15000 श्रद्धालु दीप प्रज्वलित करने आए हैं उन्होंने कहा कि लोग अपने घरों में तो हर शाम दीपक जलते हैं लेकिन आज के दिन मंदिर में जाकर दीप प्रज्वलित करने का जो क्षण है वह अभूतपूर्व है उससे अपार पुण्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि यहां पर मंदिर कमेटी की तरफ से ही दीयों की व्यवस्था की गई है किसी भी श्रद्धालु को अपने घर से दीपक लाने की जरूरत नहीं है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?