नागरिक स्वास्थ्य संघ ने 101 नागरिकों को नेत्र ज्योति प्रदान की

कोलकाता । नागरिक स्वास्थ्य संघ ने श्री केडिया सभा के सहयोग से सेवा शिविर में 101 नागरिकों की आँख में मोतियाबिन्द का निःशुल्क आपरेशन किया । समाजसेवी लायन मोहन लाल अग्रवाल, प्रमुख अतिथि संतोष केडिया, श्री केडिया सभा के अध्यक्ष विनोद केडिया, उपाध्यक्ष अनिल केडिया, सचिव प्रकाश केडिया, गोपीकिशन केडिया, मनमोहन केडिया, निर्मल केडिया, मोहन केडिया एवम अतिथियों का स्वागत नागरिक स्वास्थ्य संघ के उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार डागा, सचिव विकास चन्द चांडक, संघ नेत्रालय के उपाध्यक्ष दिनेश बिहानी, सचिव आलोक दमानी, गोवर्धन मूंधड़ा, विकास जयसवाल, महेश आचार्य एवम कार्यकर्ताओं ने किया । इन्द्र कुमार डागा ने संघ की प्रगति एवम सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए कहा नागरिक स्वास्थ्य संघ ने अब तक 83 हजार से अधिक नागरिकों की आंख में मोतियाबिंद का ऑपरेशन कर नेत्र ज्योति प्रदान की है । लायन मोहन लाल अग्रवाल ने नागरिक स्वास्थ्य संघ एवम् श्री केडिया सभा के कार्यकर्ताओं के सेवाकार्यों की सराहना की । मनमोहन केडिया ने कहा संघ के संस्थापक सदस्यों श्रद्धेय पुष्करलाल केडिया, काशी प्रसाद केडिया, प्रेमरतन राठी, जमुनादास मूंधड़ा, हीरालाल दमानी, रामप्रताप पारीक, पन्नालाल डागा एवं कार्यकर्ताओं के जीवन से सेवाकार्य करने की प्रेरणा मिलती है । इस अवसर पर संजीव, राजकुमार केडिया, विनोद छावछरिया एवम् नागरिक स्वास्थ्य संघ के बिमल बालासिया, विजय बागड़ी, मधुसूदन सफ्फड, राजकुमार कोठारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *