उत्तर बंगाल में जारी है बारिश का सिलसिला, दक्षिण में बढ़ रहा है तापमान

 

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है जबकि उत्तर बंगाल में बारिश जारी है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग ने गुरुवार को बताया है कि राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है जबकि अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा आदि क्षेत्रों में भी तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दूसरी ओर कूचबिहार में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। गुरुवार को भी जिले में बारिश जारी रहेगी। इस सप्ताह पूरे राज्य में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *