बिधान चंद्र रॉय की जयंती पर बंगाल के सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी

कोलकाता, 26 जून । पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रख्यात चिकित्सक बिधान चंद्र रॉय की जयंती पर राज्य सरकार ने आगामी एक जुलाई को राजस्व विभाग को छोड़कर अपने सभी विभागों के लिए आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है। एक अधिकारी ने बताया, एक जुलाई को राज्य सरकार के अधिकांश कार्यालय दोपहर दो बजे बंद हो जाएंगे। यह पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती मनाने के लिए है। अधिकारी ने कहा, हर साल की तरह इस साल भी एक जुलाई को राज्य बिधान चंद्र रॉय की जयंती पर ”डॉक्टर्स डे” मनाएगा। उस अवसर पर राज्य के सरकारी कार्यालयों के लिए भी आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई है।

राज्य सचिवालय ने इस संबंध में एक परिपत्र जारी किया है। उल्लेखनीय है कि देश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में रॉय के योगदान को श्रद्धांजलि देने के लिए भारत में पहला डॉक्टर्स डे 1991 में मनाया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *