रानीगंज में माकपा प्रत्याशी जहांआरा खान ने किया चुनावी रैली

 

रानीगंज ।आसनसोल लोकसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी माकपा के जहांआरा खान के नेतृत्व में रानीगंज में रंग बिरंगे साजे हुए एक विशाल जुलूस निकाली गई। मंगलवार की शाम रानीगंज के रेलवे ग्राउंड मैदान से आसनसोल के पूर्व सांसद बंसो गोपाल चौधरी तथा कांग्रेस के प्रभारी सोमनाथ चटर्जी समेत कई कार्यकर्ता व समर्थक विभिन्न बैनर व पोस्टर के साथ विभिन्न मार्गों से होते हुए रानीगंज बाजार क्षेत्र, शिशु बागान, रानीगंज एनएसबी रोड होते हुए राजबाड़ी पहुंचे। जुलूस के बीच में माकपा उम्मीदवार जहांआरा खान ने विद्रोही कवि काजी नजरूल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और रवीन्द्र प्रतिमा के सामने एक सभा कर जुलूस समाप्त किया. जुलूस में छात्र युवा और मजदूर संगठनों के साथ-साथ महिला संगठनों के कई सदस्यों ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *