रानीगंज। रानीगंज के मशहूर “पीर बाबा” के उर्स मेला देखने आने वाले यात्रियों की सम्भावित भीड़ से निपटने के लिए रानीगंज स्टेशन पर “पीर बाबा मेला” के दौरान दिनांक 19.02.2024 से 29.02.2024 तक सभी मेमू पैसेंजर ट्रेनों के लिए दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया जाएगा। पूर्व रेलवे आसनसोल मंडल के रानीगंज स्टेशन पर “पीर बाबा मेला” अवधि के दौरान तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त पानी की आपूर्ति, अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था, ट्रेनों की समयबद्धता बनाए रखने आदि के लिए पर्याप्त आवश्यक सुविधा व्यवस्था प्रदान की जाएगी। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ से होने वाली असुविध से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। पीर बाबा का मेला रानीगंज की ऐतिहासिक पहचान है जिसमें सभी धर्मों के लोग शामिल होते हैं । करीब दस दिन चलने वाले इस मेले में आस-पास एवं दूर दराज से लाखों श्रद्धालु जुटते हैं । मन्नतें मांगते हैं और चादर चढ़ाते हैं । यह मेला रानीगंज में धार्मिक सौहार्द की एक मिशाल है ।
