यूनिसेफ व सूडा के अधिकारी ने किया एफएसटीपी प्लांट का निरिक्षण

 

चिरकुंडा।चिरकुंडा नगर परिषद अंतर्गत सुंदरनगर स्थित मल अपशिष्ट प्रबंधन (एफएसटीपी) प्लांट का यूनिसेफ व सूडा (राज्य शहरी विकास अभिकरण) के अधिकारी ने निरिक्षण किया।
जानकारी हो कि प्लांट में मल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत खाद बनाया जाएगा जिसका उपयोग खेती व बागवानी में किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान इस बात पर सहमति बनी कि नप द्वारा एक टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा जिसपर क्षेत्र के लोग फोन कर सेप्टिक टैंक की सफाई करवा सकते हैं।साथ ही तीन साल में एक बार सेप्टिक टैंक की सफाई कराने को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।
निरिक्षण के दौरान सूडा व यूनिसेफ के स्टेट आईईसी एक्सपर्ट सरोज कांत चौधरी,प्रोजेक्ट मैनेजर सूरज कुमार, टेक्निकल एक्सपर्ट दानिश कमर,नप के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप कुमार पासवान,सिटी मैनेजर मुकेश निरंजन आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *