भारत जोड़ो न्याय यात्रा: बागडोगरा एयरपोर्ट से जलपाईगुड़ी के लिए रवाना हुए राहुल गांधी

Bharat Jodo Nyaya Yatra: Rahul Gandhi leaves for Jalpaiguri

सिलीगुड़ी, 28 जनवरी । कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को उत्तर बंगाल के दो जिलों दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की अगुवाई के लिये पहुंचे। राहुल रविवार सुबह दिल्ली से बागडोगरा हवाई अड्डे पर उतरे और वहां से सड़क मार्ग से जलपाईगुड़ी के लिए रवाना हो गए। जलपाईगुड़ी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होगी और सिलीगुड़ी में प्रवेश करेगी। बागडोगरा हवाई अड्डे पर राहुल गांधी ने इंडी गठबंधन पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर कोई टिप्पणी नहीं की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?