ममता बनर्जी के खिलाफ गिरिराज सिंह के बयान पर बंगाल विधानसभा में भी हंगामा

Shashi Panja

कोलकाता, 07 दिसंबर । पश्चिम बंगाल विधानसभा में गुरुवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री गिरिराज सिंह की ममता बनर्जी के बारे में ”विवादास्पद” टिप्पणी को लेकर हंगामा हुआ है। राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री शशि पांजा ने भाजपा विधायकों से माफी की मांग की। विधानसभा सत्र में गिरिराज की टिप्पणी पर शशि पांजा ने ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि उन्होंने जो टिप्पणियां कीं, वे अपमानजनक हैं। निंदनीय है। महिला मुख्यमंत्री पर ऐसी टिप्पणियां हुई हैं। वह तीन बार के मुख्यमंत्री हैं। कई बार सांसद और केंद्रीय मंत्री रहीं। यह टिप्पणी स्त्रीद्वेषपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *