
बर्दवान। कांकसा थाना अंतर्गत राजबांध इलाके के डांगा पाड़ा इलाके में एक युवक का फंदे से झूलता शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गया. मृतक का नाम देवज्योति सेनगुप्ता उम्र 35 साल है. मृतक के परिजनों ने बताया कि आज सुबह उन्हें इस घटना की खबर मिली तो उन्होंने देखा की घर के अंदर देवज्योति सेनगुप्ता का शव फंदे से लटका हुआ पाया और इस घटना की पुलिस को सूचना दी.कांकसा थाने की पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए दुर्गापुर महकमा अस्पताल भेज दिया. वही मौत के कारणों का पता नहीं चला. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी।
